फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में व्यवसायी की मौत

Fri, 13 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। पोस्टमास्टम हाउस में मौजूद गाेंडा निवासी मृतक के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद के पास बुधवार देर रात टायर फटने से कबाड़ लदा मिनी ट्रक (डीसीएम) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। दर्दनाक हादसे में गोंडा के कबाड़ व्यवसायी प्रमोद कुमार (20) की मौत हो गई। जबकि, चालक व क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया और शव को पीएम के लिए भेजा।   
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके में सफेदाबाद के पास बुधवार देर रात गोंडा से कबाड़ लादकर जा रही एक मिनी ट्रक का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी।

दर्दनाक हादसे में मिनी ट्रक सवार कबाड़ व्यापारी प्रमोद कुमार (20) पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी ग्राम मदनापुर थाना छपिया जिला गोंडा व वाहन चालक बब्बू (35) पुत्र रामसागर व क्लीनर शिवकुमार (28) पुत्र सीताराम निवासी ग्राम मदनापुर थाना छपिया जिला गोंडा घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनोें घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रमोद कुमार की मौत हो गई। जबकि चालक व क्लीनर को मामूली चोट आने के चलते इलाज के बाद वह चले गए।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन चालक बब्बू ने बताया कि वह मसकनवां गोंडा स्थित प्रमोद की दुकान से कबाड़ का सामान लादकर कानपुर के कोयलानगर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें