फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हैदरगढ़ से चलेंगी बसें, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

Wed, 07 Jun 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदगरढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ के बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने मंगलवार को बस स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही विभाग से अनुबंध के लिए ढाबों की जांच की।
विज्ञापन



हैदरगढ़ बस स्टैंड पर यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को लेकर अमर उजाला की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए मंगलवार को आरएम मनोज कुमार पुंडीर ने एआरएम काशी प्रसाद के साथ हैदरगढ़ बस स्टेशन का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन नहीं होने की जानकारी दी। साथ ही बस स्टेशन पर बोरिंग फेल होने से पानी की समस्या, वाटर कूलर, बेंच, बसों के समय व किराये की जानकारी के लिए बोर्ड, लाउडस्पीकर समेत कर्मचारियों की कमी के बारे में भी अवगत कराया।

आरएम पुंडीर ने कहा कि यहां से रायबरेली, भिटरिया, अयोध्या, शुकुलबाजार, जगदीशपुर, गौरीगंज के लिए शीघ्र ही बसें चलाई जाएंगी। स्टेशन पर वाटर कूलर भेज दिया गया है तथा पंखा व पोल पर लगी लाइटों को ठीक करने के लिए सामान पहुंच गया है। पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। यात्रियों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। बसों के स्टेशन पर आए बिना मुख्य चौराहे से निकलने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हाईवे पर यात्रियों को गुणवत्तपूर्ण खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए विभाग ढाबे से अनुबंध करेगा। इसके लिए तीन-चार ढाबा मालिकों ने आवेदन किया है। निरीक्षण के दौरान यहां तैनात आरसी वर्मा गैरहाजिर मिले। इस पर एआरएम ने जवाब तलब करने एवं दूसरे कर्मचारी की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें