फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बसों का चक्का जाम, प्रदर्शन, बेहाल रहे यात्री

Wed, 03 Jan 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। चालकों के लिए बनाए नए कानून के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को भी रोडवेज व निजी बस चालक हड़ताल पर रहे। सुबह 10 बजे तक नौकरी-पेशा से लेकर छात्र-छात्राएं चौराहों पर बसों के लिए भटकते रहे। देवा रोड स्थित बस स्टेशन, पटेल तिराहा, रामनगर तिराहा, नए बस स्टेशन व चौपुला पर यात्री वाहनों के इंतजार में घंटों खड़े रहे। इस दौरान शहर से ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचना तो दूर लखनऊ तक का सफर मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह लखनऊ जाने वालों को हुई। बसें न मिलने से परेशान लोग दोपहर तक पटेल तिराहे पर ही खड़े रहे। कई लोगों ने प्राइवेट वसों का सहारा लिया। ई-रिक्शा शहर ही नहीं, हाईवे पर भी सवारी ढोते नजर आए।
विज्ञापन



सुबह करीब 11 बजे एआरएम सुधा ने बस चालकों व मालिकों को वाट्सएप पर मैसेज भेजकर बुलाया। सीओ डॉ. बीनू सिंह, एआरटीओ अंकिता शुक्ला पुलिस बल के साथ देवा रोड स्थित बस स्टैंड पर पहुंचे और जैसे-तैसे 30 बसों का संचालन शुरू कराया गया। जबकि शेष 85 अनुबंधित बसों का चक्का जाम रहा, मगर यह बसें ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुईं। करीब 40000 लोगों को दूसरे दिन भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोचिंग के लिए लखनऊ जाने के लिए आई आयुषी, सत्येंद्र, नागेंद्र, रश्मि और फहद को देर हो गई तो वह घर लौट गए।




जाना कहीं, बैठ गए किसी और बस में
दो दिनों से सवारियों की राह देख रहे यात्री बसों का संचालन शुरू हुआ तो हड़बड़ी में आ गए। देवा रोड स्थित बस स्टेशन से पहली बस लखनऊ जाने लगी तो यात्री बस में जगह पाने के लिए दौड़ पड़े। इसमें लखनऊ के साथ टिकैतनगर, फतेहपुर समेत अन्य क्षेत्रों के तमाम यात्री भी सवार हो गए। इसके बाद बस से यात्री उतारे गए, जिसके बाद बस को रवाना किया जा सके।
विज्ञापन






एसपी से लेकर सीओ तक करते रहे गश्त
चालकों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। एसपी दिनेश कुमार सिंह से लेकर एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी, सीओ डॉ. बीनू सिंह तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण कर हालात को संभालने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी रही। करीब आधा दर्जन थाना प्रभारियों को शहर में लगा दिया गया, ताकि बसों के संचालन में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो सके।






मार्ग बाधित करने की कोशिश
दरियाबाद। नगर पंचायत के पूरब फाटक चौराहे पर मंगलवार को तीन बजे नए सड़क सुरक्षा कानून के विरोध में दरियाबाद से बारिनबाग मार्ग को डीसीएम को बीच रोड पर खड़ा कर दिया। चालकों ने जाम लगाकर मार्ग बाधित करने की कोशिश की। हालांकि चौकी प्रभारी लालजी यादव ने बताया कि ट्रक की अचानक स्टेयरिंग फंस जाने से जाम की स्थिति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें