अयोध्या हाईवे पर मोहम्मदपुर गांव के पास लखनऊ की ओर जा रही एक कार को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित
बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर मोहम्मदपुर गांव के पास लखनऊ की ओर जा रही एक कार को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के वक्त कार में मौजूद लखनऊ निवासी शिवम सिंह को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने घायल शिवम सिंह को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद काफी मशक्कत कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया तब जाकर आधे घंटे बाद जाम खुला और यातायात सुचारू हो सका।