फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर टैक्स अदा किए फर्राटा भर रही बस पकड़ी, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तमाम सख्ती के बाद भी वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं और नियमों को ताक पर रख वाहन सड़कों पर फर्राटा रहे हैं। चेकिंग के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन दल ने एक लग्जरी बस को रोककर जांच पड़ताल की तो बस का टैक्स बकाया पाया गया। अनाधिकृत संचालन पाए जाने पर टीम ने बस को सीज कर दिया।
विज्ञापन

मसौली के पास मंगलवार को यात्री मालकर अधिकारी की अगुवाई ने एआरटीओ प्रवर्तन टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गोंडा से लखनऊ जा रही वॉल्वो बस को रोककर चेकिंग की तो उसका टैक्स बाकी पाया गया। टीम ने बस को सीज कर दिया। सतरिख में चेकिंग के दौरान एक वाहन ओवरलोड पाया गया। इस वाहन को सतरिख थाने में बंद कराया गया।
शहर में नाका चौराहा व पटेल तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट नहीं लगाए पाने पर 16 बाइक का चालान किया गया वहीं मोबाइल पर बात करते हुए दो पाए जाने पर दो वाहनों का चालान हुआ। चेकिंग देख कई वाहन सवार दूसरे रास्ते व गलियों से निकल गए। दूसरी ओर एआरटीओ प्रवर्तन ने ओवरलोड पाए जाने पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली का चालान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें