फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टोल प्लाजा पर फिर दबंगई, बिना पैसा दिए निकाले कई वाहन

Tue, 18 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर बारा गांव के निकट स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार की देर शाम फिर कुछ लोगों ने दबंगई गई। बरात जा रहे लोगों ने टोल का बैरियर उठाकर बिना टोल टैक्स अदा किए डेढ़ दर्जन वाहन पार कराए। टोल कर्मियों के विरोध पर अभद्रता की। यह दबंगई एक किसान संगठन के नेता के नेतृत्व में की गई बताई जा रही है।
विज्ञापन

टोल मैनेजर जगभान सिंह के अनुसार कर्मचारियों ने कुछ वाहनों को जब रोका तो उनका टोल टैक्स दिया गया। डेढ़ दर्जन वाहनों का टोल टैक्स नहीं दिया। सीसीटीवी फुटेज के साथ मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी। इससे पहले बीते महीनों में क्षेत्रीय विधायक के समर्थक व वाराणसी के एक विधायक समर्थकों ने टैक्स अदा नहीं किया और कर्मचारियों से मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें