अमरसंडा गांव में अवैध दुकानें ढहाता प्रशासन का बुलडोजर।
कुर्सी। फतेहपुर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्सी थाना क्षेत्र के अमरसंड गांव में अवैध कब्जा हटवाया। बंजारा झाड़ी की जमीन पर बनी चार पक्की दुकानों को बुलडोजर से गिराया गया।
समीउल्लाह पुत्र हसीबुल्लाह ने इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकानें बना ली थीं। न्यायालय ने इस मामले में अवैध कब्जे को हटाने का आदेश दिया था। नायब तहसीलदार अनु सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने मंगलवार को चार दुकानें ध्वस्त करा दी। टीम में राजस्व निरीक्षक कैलाश बहादुर, लेखपाल सर्वेश कुमार यादव, प्रिंस शर्मा व क्षितिज तिवारी के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।