फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अवैध प्लाॅटिंग पर चले बुलडोजर, गेट ध्वस्त

Sun, 31 May 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ के करीब रेंदुआ पल्हरी के पास अनियमित तरीके से विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। राजस्व प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलवाकर कॉलोनी का मुख्य गेट और बाउंड्री वॉल ध्वस्त कर दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के अनुसार रेंदुआ पल्हरी क्षेत्र में कई गाटा संख्याओं पर बिना सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के प्लाॅटिंग विकसित की जा रही थी। जांच में पाया गया कि देव इन्फ्रा द्वारा बनाया गया कॉलोनी का मुख्य गेट राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर निर्मित था। मामले में संबंधित रियल एस्टेट कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित अवधि के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने प्लाॅटिंग को अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया। शनिवार को तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार रामजीत यादव व माती के एसएचओ अजय त्रिपाठी के नेतृत्व में संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले बुलडोजर से मुख्य गेट गिराया गया, इसके बाद प्लाटिंग क्षेत्र में बनाई गई बाउंड्री वॉल को भी ध्वस्त कर दिया गया। एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के मामलों पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें