फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी बुढ़वल चीनी मिल, सीएम ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी रामनगर की बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने का वादा जल्द ही पूरा करने जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट में यह घोषणा की है।
विज्ञापन

इस मिल के शुरू होने से करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। साथ ही आसपास के जिलों के गन्ना किसानों को लाभ पहुंचेगा।
रामनगर क्षेत्र में करीब नौ साल से बुढ़वल चीनी मिल बंद पड़ी है। रामनगर विधायक शरद कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा चुनाव के समय बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने का वादा किया था।
विधायक शरद कुमार अवस्थी ने बताया कि सीएम ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करने के दौरान बुढ़वल चीनी मिल का संचालन कराने के लिए कहा है। विधायक ने बताया मुख्यमंत्री की ओर से सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। अब जल्द ही भूमि पूजन के साथ यह मिल शुरू होगी।
विज्ञापन

पांच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
मिल वर्ष 2013 मेें पूर्ण रूप से बंद हो गई थी। इसके बाद इसकी मशीनरी भी कबाड़ में बदल चुकी हैं। इसमें करीब चार हजार कर्मचारी काम करते थे। बहराइच मार्ग पर सैकड़ों एकड़ जमीन भी मिल की है। मिल के दोबारा शुरू होने से करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसके साथ ही इससे आसपास के जिलों के गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें