बुढ़वल जंक्शन पर सोमवार को बुकिंग हॉल का उद्घ्ााटन करते डीआरएम आलोक सिंह और सांसद प्रियंका सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर रेलवे के बुढ़वल जंक्शन पर सवंर्धित यात्री सुविधा एवं नवीनीकृत बुकिंग हॉल का मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ आलोक सिंह और सांसद प्रियंका सिंह रावत ने फीता काट कर शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि को स्काउट-गाइड की टीम ने सलामी भी दी। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया।
समारोह की मुख्य अतिथि सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना तभी पूरा होगा जब हम सब मिलकर देश व समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ आलोक सिंह ने कहा कि बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग मशीन के लग जाने से यात्रियों को सरलता से यात्रा टिकट मिल सकेंगे।
मुख्य अतिथि एवं सांसद प्रियंका सिंह रावत को डीआरएम ने स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इस मौके पर नीलमा सिंह, प्रदीप कुमार, एसएस मोहम्मद अली, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव, जीआरपी प्रभारी अरबिंद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव, जिलामहामंत्री बालमुकुन्दमणि गुप्त आदि मौजूद रहे।