फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर कोटवाधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sun, 22 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कोटवाधाम मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सत्यनाम पंथ के संस्थापक समर्थ स्वामी जगजीवन दास साहेब की तपोस्थली कोटवाधाम में शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पडा। यहां पहुंचे हजारों भक्तों ने मत्था टेक कर अपने सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल कोटवाधाम में सुबह से जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। समधि स्थल तक पहुंचने की होड़ दिखाई दे रही थी। बडे़ बाबा की जय, के उद्घोष लगाते हुए भक्तों ने पवित्र अद्यहरण सरोवर में स्नान के उपरांत पवित्र समाधि पर प्रसाद चढ़ा कर इच्छित फल की प्राप्ति की कामना की।

गोंडा, बहराइच, लखीमपुर, फैजाबाद, सीतापुर आदि दर्जनों जिलों से भक्तों का दिन भर आना-जाना बना रहा। वैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर भक्त गुड़ धनिया चढ़ा कर प्रसाद वितरण करते हैं। पूरा मेला परिसर श्रद्धालुओं व दुकानदारों से भरा हुआ है।
विज्ञापन


मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जम कर खरीददारी की जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। मिठाई लइया, बताशे खिलौने एवं सौन्दर्य प्रसाधन की जम कर बिक्री हुई । बस, जीप, ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटर साइकिल व साइकिल से पहुंचे भक्तों से पूरा मेला क्षेत्र खचाखच भर गया।

भीषण गर्मी व तेज धूप भक्तों की आस्था के आगे बौनी साबित रही। मेल क्षेत्र में नलों पर भीड़ की समस्या से श्रद्धालुओं को दो-चार होना पड़ा। मेले में भारी भीड़ के चलते स्थानीय पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें