फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को तिलक लगा बहनों ने की लंबी उम्र की कामना

Fri, 13 Nov 2015 11:00 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के बाद शुक्रवार को भाई-दूज का पर्व जिले भर में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भगवान सूर्य का विधि विधान से पूजन कर भाइयों को तिलक लगाया और उनके दीर्घायु की कामना की तो भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार दिए साथ ही उनकी रक्षा का बचन दिया। घर-घर में पूजा की तैयारी में बहनें व घर के बड़ी महिलाएं सुबह से ही जुटी रहीं।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्रों ने कलम पूजन व सरस्वती की पूजा अर्चना की।
शुक्रवार को भाई-दूज के अवसर पर बहनों ने घर की छत व आंगन में हल्दी से भगवान सूर्य, चांद, शेर, मोर, पेड़, लंगड़ा राजा, खिलौने आदि का चित्र तथा चावल के चौरीठा से नवग्रह बनाकर परंपरागत चीजों पप्तहरुवा, सिलबट आदि वस्तुओं से विधि विधान से पूजन किया तथा मिष्ठान का भोग लगाया।

बहनों ने- भइया गए बेर लेने कांटा न लगे... गीत गाते हुए सात बार पत्तियां तोड़कर लंगड़े राजा को चढ़ाई। इसके बाद रुई की बत्ती बनाकर हल्दी से गांठ देकर भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की तथा भाइयों का मुंह मीठा कराकर आरती की। वहीं भाइयों ने भी मिठाई खिलाकर बहनों का व्रत खुलवाया।
विज्ञापन


इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार स्वरूप उनकी मनपसंद वस्तुएं या नगद भेंट कर उनकी रक्षा का बचन दिया। स्नेह के पर्व पर ससुराल में रहने वाली बहनों के घर भाई पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। कई बहनों ने मायके पहुंच कर भाइयों को तिलक लगाया।

इस मौके पर मंदिरों में भी भीड़ उमड़ी जहां पहुंच कर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर छात्रों ने कलम मेें कलावा बांध कर पूजा अर्चना कर मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया।

इसी तरह हैदरगढ़, रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर, फतेहपुर, रामनगर, मसौली, गणेशपुर आदि इलाकों में भी भैया दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया और भाइयों को तिलक लगाकर बहनों ने लंबी उम्र की कामना की। भाई दूज पर जिला कारागार के गेट पर बहनों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें