फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हत्या के मामले में साले और साढू को उम्रकैद की सजा

Thu, 27 Nov 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गोली मारकर की गई हत्या की एक 10 साल पुरानी घटना में न्यायालय ने सुनवाई पूरी करते हुए दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना 28 जनवरी 2015 की है। थाना मोहम्मदपुर खाला के अंतर्गत गड़रियन पुरवा गांव में सियाराम के पुत्र रामसहारे अपने परिजनों के साथ घर में लेटे थे। तभी दो व्यक्ति घर में घुसे और तमंचे से उनके भाई रामचंद्र पर फायर कर दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामचंद्र की पत्नी पम्मी देवी ने हमलावरों को पहचान लिया। घटना में मृतक की पूर्व पत्नी रामादेवी का भाई रामजीत निवासी हेतमापुर और मृतक का साढ़ू कृपाराम पुत्र पुत्तू निवासी मिर्जापुर मजरे गुना शामिल थे। हत्या का कारण रामचंद्र द्वारा अपनी पहली पत्नी रामादेवी को घर से निकाल देना था। इसी के चलते रामचंद्र की हत्या की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी कृपाराम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया था। गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश परशुराम ने अभियुक्त रामजीत और कृपाराम को हत्या का दोषी पाया। न्यायालय ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उन पर दस और ग्यारह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें