फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सेतु की बियरिंग टूटी, यातायात प्रभावित

Sun, 06 Dec 2015 12:00 AM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी व बहराइच जनपद को जोड़ने वाले घाघरा नदी पर बने संजय सेतु के एक पिलर की बियरिंग शनिवार सुबह टूट गई। इससे पुल का एक हिस्सा करीब आधा फिट धंस गया।
विज्ञापन


जिससे पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों व यात्रियों में दहशत रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुल के प्रभावित हिस्से पर बेरिकेडिंग करके वन-वे से वाहनों का आवागमन कराया। मौके पर एनएचएआई के अधिकारी भी पहुंच गए।

घाघरा नदी पर बना संजय सेतु बाराबंकी-बहराइच को जोड़ने वाला पुल है। इस पर भारी यातायात रहता है। शनिवार सुबह बहराइच की ओर से पुल के पांचवें पिलर पर दाहिनी ओर की बियरिंग टूटकर खिसक गई। जिससे यहां पर पुल आधा फिट तक धंस गया।
विज्ञापन


एकाएक पुल के धंसने से वाहन चालक व यात्री दहशत में आ गए। धीमी रफ्तार से वाहनों को निकाला गया। मौके पर पहुंची जरवल पुलिस ने धंसे हिस्से के चारों ओर ईंट आदि लगाकर वन-वे करके वाहनों का आवागमन कराया। इससे कई बार वाहनों की लंबी लाइन से जाम भी लगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे। शाम तक पुल की मरम्मत शुरू नहीं हो सकी थी।

अधिकारी इस पुल से हैवी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं। फिलहाल धंसे स्थल पत्थर व ईंट से बेरिकेडिंग कर दी गई है। इस बाबत अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया ने बताया कि जानकारी मिलने पर एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें