फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पीने का पानी साथ लेकर आएं कलेक्ट्रेट व तहसील

विज्ञापन
नवाबगंज तहसील परिसर में खराब पड़ा वाटर कूलर व टूटी पड़ीं टोटियां।
विज्ञापन
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट या नवाबगंज तहसील में यदि आप किसी काम से आ रहे हैं तो पीने का पानी साथ लाएं, अन्यथा पानी के लिए गर्मी में परेशान होना पड़ सकता है। यहां शीतल पेयजल का इंतजाम नहीं है। शासन स्तर से गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था के निर्देश के बाद भी ये हालात हैं। कलेक्ट्रेट भवन में डीएम, एडीएम, उपसंचालक चकबंदी, आबकारी विभाग समेत कई अन्य कार्यालय हैं। यहां कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आरओ का पानी आता है, लेकिन आम जनता को इसके लिए भटकना पड़ता है। कलेक्ट्रेट सभागार के पीछे लगे वाटर कूलर के सामने लोग वाहन खड़े कर देते हैं। इससे लोग वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं।उधर, बगल में स्थित नवाबगंज तहसील परिसर में गेट के पास और लेखपाल कक्ष के बाहर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। तहसील परिसर में खतौनी कक्ष के पास लगा वाटर कूलर भी लंबे समय से खराब है। इसके अलावा, परिसर में लगे नलों की टोटियां भी गायब हैं। इस समस्या के बारे में एसडीएम नवाबगंज आनंद तिवारी का कहना है कि तहसील में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। आरओ भी ठीक कराया जाएगा, ताकि लोगों को शीतल व शुद्ध जल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें