फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लाखों की नकदी व जेवर लेकर दुल्हन फरार, तीन पर केस

Mon, 11 Nov 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के एक युवक ने मध्य प्रदेश में एक युवती से प्रेम-प्रसंग के बाद शादी की थी। परिजनों के साथ ससुराल पहुंची दुल्हन लाखों की नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। युवक को एक केस में जेल भिजवा दिया। अब युवक के भाई ने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो युवती समेत तीन पर धोखधड़ी व चोरी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना के सरसंडा गांव निवासी गिरधर गोपाल ने थाने में तहरीर देेकर बताया है कि उसका छोटा भाई भूपेंद्र शुक्ला कुछ माह पूर्व मध्यप्रदेश के सिंधी में काम करने के लिए गया था। वहां उसकी प्रिया नामक युवती से दोस्ती हो गई। 22 अप्रैल को युवती व उसके भाई भूपेंद्र ने लखनऊ के आर्यसमाज मंदिर में शादी रचा ली।

आठ मई को प्रिया अपने भाई अमन व पिता अरविंद के साथ सरसंडा पहुंची। रात में रुकने के बाद भोर में तीनों लापता हो गए। गिरधर गोपाल का आरोप है कि तीनों एक लाख रुपये व दो-तीन लाख के जेवर भी चोरी कर ले गए। काफी तलाश के बाद जब भाई के साथ सिंधी मध्यप्रदेश पहुंचे तो युवक को झूठे केस में जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


वहां से वापस आने के बाद मोहम्मदपुर खाला पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें