फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फीडर में ब्रेकडाउन, 20 गांवों की बिजली गुल

Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा उपकेंद्र से संचालित होने वाले विशुनपुर फीडर में अचानक ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते करीब 20 गांवों की बिजली घंटों गुल रही। इस दौरान उमस के कारण 25000 की आबादी परेशान रही। वहीं शहर में बिजली की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

देवा उपकेंद्र से संचालित हाेने वाले फीडर में शनिवार दोपहर अचानक ब्रेकडाउन हो गया। इससे विशुनपुर, मोहम्मदपुर, टीकापुर, पंडितपुर, सफीपुर, समेत 20 गांवों की बिजली गुल हो गई। दोपहर एक बजे से गायब हुई बिजली देर शाम तक चालू नहीं की जा सकी। इससे लोग परेशान हो गए। उमस के बीच बिना बिजली, पंखे व कूलर के लोगों का हाल बेहाल हो गया। उधर, बिजली कर्मी भी ब्रेकडाउन सही करने में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक उन्हें सफलता नहीं मिली।


खबर लिखने तक करीब नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं इस संबंध में एसडीओ रमाशंकर पाल ने बताया कि ब्रेकडाउन सही करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी। इसके साथ ही शहर के दशहराबाग, हजाराबाग, लखपेड़ाबाग, उज्जवलनगर आदि की बिजली भी आती-जाती रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ मोहल्लों में पांच दिन बाद आपूर्ति चालू होने के कारण लोगों ने राहत की सांस भी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें