फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ साढ़े छह लाख का माल उड़ाया

Tue, 25 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय चोरों पर पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। सोमवार को महर्षि मोहल्ले में एक घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर करीब बीस हजार की नकदी समेत साढ़े छह लाख रुपये की चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी पर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि नगर मोहल्ले के रहने वाले गौरव कुमार वर्मा पुत्र राम प्रकाश ने पुलिस को मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार रात उनके घर में ताला तोड़कर घुसे चोर अंदर कमरों में पहुंचे।   यहां पर रखी अल्मारी तोड़ उसमेें रखी 20 हजार रुपये नकदी समेत करीब साढ़े छह लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मंगलवार को जब वारदात की जानकारी हुई तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
    शहर के विभिन्न मोहल्लों में आए दिन लोग चोरी का शिकार हो रहे है और पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पा रही है। पुलिस के इस ढुलमुल कार्य प्रणाली से लोगों में आक्रोश है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि चोरी के मामले की शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें