फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 15 फीसदी तक बढ़ेंगे बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो गई हैं। इस बार कोरोना के कारण गैर प्रांतों से अपने गांव लौटने वाले प्रवासियों की वजह से मतदाताओं की संख्या मेें 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे बूथों की संख्या बढ़ना भी तय है। अभी तक 1166 ग्राम पंचायतों के 1437 मतदान केंद्रों में 3925 बूथ बनाने का ब्यौरा तैयार किया गया है। हालांकि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। कोरोना को देखते हुए एक बूथ पर सात से आठ सौ वोट डालने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

नए साल के शुरुआती माह में संभावित पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची समेत अन्य चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने का काम पूरा होने के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को लेकर काम तेजी से हो रहा है। सहायक जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 1437 मतदान केेंद्रों पर 3925 बूथों का ब्यौरा तैयार किया गया है।
वैसे मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद इनकी संख्या घट और बढ़ सकती है। कोरोना संकट काल को देखते हुए एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या के आधार पर दो से तीन बूथ और एक बूथ पर सात से आठ सौ की संख्या में वोट डालने की व्यवस्था की जा रही है। पिछले बार के पंचायत चुनाव की बात करें तो 2015 में मतदान केंद्रों की संख्या करीब 1327 तो बूथों की संख्या 3317 रही थी।
विज्ञापन

पंचायत एवं नगरीय निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद ही मतदान केंद्र और बूथों की संख्या की स्थिति स्पष्ट हो सकती है। कोरोना को देखते हुए एक बूथ पर सात से आठ वोट डालने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें