फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बूथ की मजबूती चुनाव में सफलता का आधार

Thu, 23 Jul 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र के बिंदौरा चौराहा स्थित एक लॉन में बुधवार को भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा ने बूथ को मजबूत करने के सुझाव दिए। कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही चुनाव सफलता का आधार है। चुनाव में जीत की नींव बूथ स्तर पर रखी जाती है। जब बूथ मजबूत होगा तभी पार्टी हर चुनाव में सफलता हासिल करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ पर पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने की अपील की। कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष 12 सदस्यों की एक सक्रिय टीम तैयार करें, जिसमें समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो। इससे अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ेंगे और पार्टी की ताकत बढ़ेगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, महामंत्री विजय आनंद वाजपेयी, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, केपी तिवारी, पूर्व एमएलसी हरि गोविंद सिंह, विधानसभा प्रभारी मनीष परिहार, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, विनय मिश्रा, सुशील वर्मा, संदीप रावत और राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें