फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरयू में उफान, पार किया लाल निशान

Mon, 07 Aug 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। एक माह से घट-बढ़ रही सरयू नदी के जलस्तर ने इस साल का रिकाॅर्ड रविवार को तोड़ दिया। नेपाल के बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने व पहाड़ों पर हो रही बरसात से सरयू नदी खतरे का निशान पार कर गई। देर शाम नदी लाल निशान से 12 सेमी. ऊपर बह रही थी। नदी उफनाने से किनारे पर बसे गांवों में हड़कंप मच गया है। बढ़े हुए जलस्तर ने सैकड़ों बीघा धान व गन्ने की फसल तबाह कर दी है। पानी गांवों में घुसने वाला है, इसलिए किनारे पर बसे गांव खाली हो रहे हैं। लोग अपना मकान तोड़कर ईंटें व अन्य सामान ले जा रहे हैं।
विज्ञापन



सरयू की बाढ़ से रामनगर, सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट के करीब 100 से अधिक गांव प्रभावित होते है। शनिवार की रात नेपाल के बैराजों से दो लाख 72 हजार क्यूसेक छोड़े जाने व बरसात होने से नदी खतरे का निशान 106.070 सेमी. पार करते हुए 106.196 सेमी. पर पहुंच गई। रामनगर तहसील क्षेत्र के सरसंडा, हेमतापुर पंचायत के कई गांव बाढ़ के निशाने पर आ गए हैं। नदी के उस पार बसे जमका, परशुराम पुरवा, खुज्झी समेत पांच गांवों के लोग दहशत में है।


इन गांवों की सैकड़ों बीघा गन्ने व धान की फसल नदी में समा गई है। जमका गांव के दो दर्जन परिवार जलस्तर बढ़ता देखकर अपनी गृहस्थी समेट कर ट्राॅलियों व ठेलिया पर लादकर पलायन में जुट गए हैं। जमका गांव के रामप्रकाश, रामपाल, प्यारे, ईश्वरचंद्र आदि ने बताया कि अब गांव में रुकना खतरे से खाली नहीं है। एसडीएम रामनगर अनुराग सिंह ने बताया कि जमका गांव में राजस्वकर्मी भेजे जा रहे हैं। गांव सुरक्षित है।
विज्ञापन






गांवों में घुस सकता है पानी
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सिरौलीगौसपुर तहसील के तेलवारी, गोबरहा, इटाहुआ पूर्व, कहारनपुरवा, सनावा भैरवकोल गांव के पास जलस्तर बढ़ने से कटान थम गई है, मगर अब गांवों में पानी घुसने की संभावना बढ़ गई है। जलस्तर और बढ़ा तो रास्ते व सड़कें डूबना तय है। गांव के लोगों का कहना है कि अभी तक बाढ़ चौकी वजूद में नहीं आई है। वहीं एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने बताया कि सभी राजस्व कर्मचारियों की तैनाती बाढ़ क्षेत्र में कर दी गई है।






70 नाविक-गोताखोरों को मंत्री ने दी सुरक्षा किट
टिकैतनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत टिकैतनगर कार्यालय परिसर में रविवार को राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने एसडीएम सिरौलीगौसपुर विश्वमित्र सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता के साथ नगर के 70 नाविकों एवं गोताखोरों को बाढ़ सुरक्षा किट बांटी। इस किट में लाइफ जैकेट, लाइफ ट्यूब, पतवार, रस्सी, लंबा बांस, टॉर्च व प्राथमिक चिकित्सा किट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें