फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गड्ढे में गिरी बोलेरो, सात घायल

Mon, 08 Jul 2024 06:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कुर्सी में रविवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पानी भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। बोलेरो सवार एक बच्ची सहित सात लोग गंभीर रूप घायल हो गए। तीन लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


फतेहपुर इलाके के वारिसनगर निवासी मुस्तफा और उनके परिवार के लोग लखनऊ के ठाकुरगंज में एक मंगनी में गए थे और वहां घर लौट रहे थे। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर निगोहा पुल के पास कोका-कोला गोदाम के सामने बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में फतेहपुर कोतवाली के वारिसनगर निवासी मुस्तफा, परिवार की ही चार साल की बच्ची सिदरा, मुश्ताक, हबीब, शबाना, अमीना, खतीब सहित सात लोग घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को नजदीक के टिकैतगंज हॉस्पिटल लेकर गई। वहां से बच्ची समेत तीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रात करीब 10:30 बजे कुर्सी के थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी एक ही परिवार के हैं। तीन लोग ज्यादा घायल हैं। बाकी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें