फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: युवक पर खौलता तेल फेंका, पांच पर रिपोर्ट

Fri, 25 Sep 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा में होटल पर चाय पी रहे युवक पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। तेजवापुर निवासी रत्नेश कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को दोपहर तीन बजे वह विनोद वर्मा के होटल पर बैठा था। तभी अन्नू सिंह, पंकज सिंह और तीन अज्ञात लोग उसे पीटने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने होटल में रखी खौलते तेल की कड़ाही उसके शरीर पर फेंक दी, जिससे बाएं हाथ की कोहनी के पास हिस्सा झुलस गया। इसके बाद अन्नू सिंह ने कट्टे की बट से सिर पर कई वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें