फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीन दिन से लापता महिला का शव खेत में मिला

Mon, 28 Sep 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर। तीन दिन से लापता कोठी के कुटीघाट गांव निवासी पत्नी रामावती (42) का शव रविवार सुबह खेत में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि रामावती की मौत खेत में फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार में दौड़ रहे करंट से हुई। आक्रोशित परिजनों को समझाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामावती बृहस्पतिवार दोपहर 14 बकरियां लेकर चराने के लिए निकली थीं। शाम तक बकरियां घर पहुंच गईं, लेकिन रामावती नहीं लौटीं। परिजनों ने तलाश शुरू की। पता न चलने पर शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

रविवार सुबह गांव से करीब 400 मीटर दूर मोहदीपुर निवासी रामबहादुर के खेत के पास रामावती का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम हाउस में मिले रामावती के पति श्याम बिहारी ने बताया कि विवेक कुमार ने अपने खेत में करंट वाला तार फैला रखा है। तार पैर में फंसने से रामावती करंट की चपेट में आ गईं। खेतों के अंदर झाड़ियों के पीछे शव तीन दिन तक पड़ा रहा।
विज्ञापन


रामावती के तीन बच्चे रामबाबू (16), संतोष कुमारी (17) और दिलीप कुमार (13) हैं। मां की मौत से तीनों बिलख रहे हैं। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें