फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव

Sun, 18 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़। दतौली चंदा गांव निवासी शिव बहादुर कनौजिया (58) का शव शनिवार सुबह गांव के पास ट्यूबवेल के निकट आम के पेड़ से लटका मिला। वह शुक्रवार रात चौराहे पर दुर्गा पूजा देखने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। शनिवार सुबह सोहन लाल मौर्या के ट्यूबवेल के पास प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर उनका शव मिला। मौके पर मृतक की चप्पल, गिलास और देशी शराब का पाउवा पड़ा था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो चुका था। उनके चार पुत्र हैं, जिनमें बड़े दो की शादी हो चुकी है। परिवार खेती-किसानी करता है। ग्रामीण घटना को संदिग्ध मान रहे हैं, हालांकि मृतक का किसी से विवाद होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें