फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पथ के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक युवक का शव शनिवार को किसान पथ के पास शारदा नहर के किनारे झाड़ी में मिला है। ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना माती चौकी दी। मौके पर पहुंचकर एएसपी व सीओ भी छानबीन की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देवा क्षेत्र में किसान पथ के किनारे माती के पास करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक केवल लोअर पहने था। उसके शरीर पर अन्य कोई कपड़ा नहीं था। युवक के शरीर पर खरोच जैसे निशान थे नाक से खून निकलने जैसा निशान था। हालात को देखते हुए ग्रामीणों ने युवक की हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस को जांच में मौके से कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे युवक की पहचान हो सके। गांव के प्रधान व अन्य लोग भी मृतक की पहचान नहीं कर सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी आरएस गौतम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें