फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला बालक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बड्डूपुर क्षेत्र में शारदा नहर में शनिवार को पांच वर्षीय बालक का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्चे की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम गेंदे का पुरवा के निकट शारदा नहर में शनिवार दोपहर करीब पांच वर्षीय बालक का शव उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अभिषेक ने शव को बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों से बालक की पहचान नहीं हो सकी। शव क्षत विक्षत हालत में था। ग्रामीणों को आशंका है कि बालक की हत्या कर शव नहर में फेंका गया। चौकी प्रभारी के मुताबिक शव क्षत-विक्षत होने के कारण बालक की शिनाख्त नही हो पायी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें