फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा क्षेत्र से निकली शारदा नहर में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। युवक की शिनाख्त सीतापुर निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शारदा नहर में ग्राम बबुरी गांव के पास एक युवक का शव पानी में उतराता देख ग्रामीणों ने सूचना दी। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर छानबीन की गई। देवा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के मुताबिक युवक की पहचान सीतापुर के नवाजीपुर थाना रामपुर कला निवासी संतोष कुमार (30) पुत्र सुंदरलाल के रूप में हुई। परिवारीजनों के मुताबिक संतोष दो मार्च से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें