बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद क्षेत्र में रेलवे लाइन के गेट संख्या-314 से करीब 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।