फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र के मौथरी गांव में शुक्रवार सुबह झाड़ियों में एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिला। खेज जा रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जैदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई। दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या किए जाने की ग्रामीण आशंका जता रहे है। युवती सफेद व काले रंग का कुर्ता पहने थी। जैदपुर प्रभारी अमरेश सिंह बघेल का कहना है कि रेप के बाद युवती की हत्या की आशंका इन्कार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आशंका स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

सड़क किनारे मृत मिला अधेड़
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमैय्या चौकी के पास देवा मार्ग के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन 50 वर्षीय मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुबंशी ने बताया कि मौके के हालत देखकर लगता है कि अधेड की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। हालांकि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें