फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले दो महिलाओं के शव

Wed, 29 Jan 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सतरिख क्षेत्र के नरौली गांव में महिला की मौत के बाद मौजूद महिलाएं। 
विज्ञापन
बााराबंकी। सतरिख व देवा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दो महिलाओं के शव ससुराल में संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले। एक मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी सर्वेश रावत खेती मजदूरी करते हैं। नौ साल पहले उनकी शादी असंद्रा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चंदी गांव रामनेवाज की पुत्री सोनी (27) से हुआ था। उनकी सात साल की एक पुत्री सत्या है। मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में सोनी का शव घर के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे से बने फंदे के सहारे लटकता मिला। मायके पक्ष के लोग रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे तो पति व सास भाग गए। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
पिता ने बताया कि सोमवार रात पुत्री का पति से विवाद हुआ था। फोन पर उन्होंने समझाया था। सूचना पर मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने परिजनों को न्यायोचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वहीं, देवा कोतवाली क्षेत्र के खंता मजरे ग्वारी गांव निवासी विनोद कुमार देवा-चिनहट रोड पर टैंपो चलाते हैं। मंगलवार दोपहर को उनकी पत्नी सोनी देवी (22) का शव घर के अंदर छत के कुंडे से कपड़े के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस के अनुसार सोनी देवी की शादी को चार साल हो चुके थे। कोई संतान नहीं थी। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने मामले को संदिग्ध बताया। देवा के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें