फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे पर लटके मिले चचेरे भाई-बहन के शव

Fri, 20 Oct 2023 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चचेरे-भाई बहन के शव अलग-अलग जगहों पर फंदे पर लटके पाए गए। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। शुक्रवार को युवती की शादी एक दूसरे युवक से होने जा रही थी। माना जा रहा है कि इसी से आहत होकर दोनों ने जान दे दी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच कर रही है। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय युवक का अपनी 20 वर्षीय चचेरी बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों ने युवती की शादी रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से तय कर दी थी। शुक्रवार को बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में युवती की शादी होनी निश्चित थी, लेकिन युवक और युवती इस शादी के पक्ष में नहीं थे।

एक सप्ताह पहले युवक ने इस शादी का विरोध करते हुए युवती की मां को चेतावनी भी दी थी, झगड़ा भी हुआ था। पुलिस के अनुसार युवक बृहस्पतिवार की सुबह घर से निकल गया था। कुछ देर बाद गांव के बाहर श्मशान घाट के पास पेड़ पर ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची सफदरगंज पुलिस शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में ही उलझी थी कि सूचना मिली कि युवक की चचेरी बहन ने भी घर के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी है।
विज्ञापन






पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एएसपी दक्षिणी डॉ.अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक और युवती नेआत्महत्या की है मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें