फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गेंहदवर में एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव

Tue, 26 May 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख के गेंहदवर गांव के बाहर सोमवार सुबह इसी गांव के रोहित रावत (23) व लोनीकटरा के बुढ़नापुर गांव की जनक दुलारी रावत (20) के शव एक ही पेड़ में फंदे से लटके मिले। युवक विवाहित था और उसकी मूक-बधिर पत्नी को छह माह का गर्भ है। एएसपी रितेश कुमार सिंह व सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। गेंहदवर गांव निवासी रोहित का एक साल पहले ही रिश्तेदारी में युवती से विवाह हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार रोहित का प्रेम प्रसंग लोनीकटरा क्षेत्र के 20 किमी दूर बुढ़नापुर गांव की युवती जनक दुलारी से चल रहा था। शादी के बाद भी दोनों में बातचीत होती थी। परिजनों के अनुसार रविवार शाम जनक दुलारी ने खाना बनाया और घर में ही परिजनों के साथ सो गई।
विज्ञापन

भोर में जागे परिजनों को वह गायब मिली तो परेशान हो गए। उसकी खोजबीन की जा रही थी। इधर, रोहित की पत्नी इस समय मायके में थी। वह रात को ही घर से लापता हो गया था। परिजनों ने सोचा कि किसी काम से गया होगा, वापस आ जाएगा। सोमवार सुबह गेंहदवर गांव के किसान खेतों की ओर गए तो चिलबिल के पेड़ में अलग-अलग डालों में दुपट्टे से बने फंदों से रोहित व जनक दुलारी के शव लटका देखकर सन्न रह गए।
ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शवों को नीचे उतार युवक की जेब से मोबाइल फोन बरामद किया। उसी में मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने युवती के भाई को फोन मिलाया तो पता चला कि वह बुढ़नापुर की जनक दुलारी है। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें