फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शुरू होगा ब्लड सेपरेशन प्लांट, एक यूनिट से बचेगी चार की जान

Mon, 14 Aug 2023 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में ब्लड सेपरेशन प्लांट का काम अंतिम दौर में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्लांट इसी माह से शुरू हो जाएगा। एक यूनिट ब्लड से चार यूनिट ब्लड तैयार होगा जिससे डेंगू पीड़ित मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान बचाना आसान होगा। इसके शुरू होने से तीमारदारों को अब लखनऊ व निजी ब्लड बैंकाें के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की पैथालाॅजी में ब्लड सेपरेशन प्लांट लगाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है, सिर्फ एक मशीन का इंतजार हो रहा है।यह मशीन एक दो दिन के अंदर जिला अस्पताल को मिल भी जाएगी। इस मशीन के लग जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है सेपरेशन प्लांट को इसी माह शुरू कर दिया जाएगा।

इस यूनिट के शुरू हो जाने के बाद एक यूनिट ब्लड से चार यूनिट ब्लड तैयार होगा। इससे प्लाज्मा आदि की जरूरत भी पूरी होगी। जिला अस्पताल की पैथालॉजी मे सेपरेशन प्लांट लगाए जाने की मांग काफी समय से चली आ रही थी। ड्रग कार्पोरेशन की टीम इसका दो बार निरीक्षण भी कर चुकी है इसके बाद जाकर प्लांट लगाए जाने के कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की माने तो एक माह में कम से कम 300 यूनिट ब्लड की खपत होती है। यह खपत भाकियू, बालाजी बचपन, अमर उजाला के साथ ही अन्य समाजसेवियों के द्वारा दान किए जाने वाले ब्लड से पूरी हो जाती है। इसके अलावा भी अन्य कई सामाजिक संगठन है जो समय-समय पर रक्तदान करते रहते हैं। ब्लड की सबसे ज्यादा आवश्यकता गर्भवती महिलाओं को पड़ती है। इस प्लांट के शुरू हो जाने के बाद पीड़ितों के तीमारदारों को लखनऊ व निजी ब्लड बैंकों के चक्कर लगाने से निजात मिले सकेगी।


बच्चों के लिए बन रहा 42 बेड का वार्ड
जिला अस्पताल में बच्चों के लिए एक 42 बेड का वार्ड बनाया जा रहा है। वार्ड बनाने का कार्य कार्यदाई संस्था जलनिगम द्वारा किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है अस्पताल में बच्चों के लिए बनने वाला यह वार्ड भी इसी माह बनकर तैयार हो जाएगा। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इस वार्ड के तैयार हो जाने से बच्चों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।



ब्लड सेपरेशन प्लांट पूरी तरह से तैयार हो चुका है। एक मशीन आनी है जो एक दो दिन के अंदर आ जाएगी। इस मशीन के लग जाने के बाद एक यूनिट से चार प्रकार का ब्लड तैयार होगा। इससे चार मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।
डॉ. वीपी सिंह, पैथालॉजी प्रभारी, जिला अस्पताल



जिला अस्पताल में बच्चों के वार्ड के साथ ही ब्लड सेपरेशन प्लांट लगाए जाने का कार्य अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि दोनों इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएंगे। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. बृजेश कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें