बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा 2009 से शुरु किए रक्तदान शिविर में महादानी बनने वाले 13 लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संगठन के 13 सदस्यों ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन दिवंगत किसान नेता मुकेेश सिंह की 53वीं जयंती के अवसर पर किया गया।
जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व में किसान नेता के बेटे राहुल वर्मा और डॉ.विक्रांत वर्मा ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। इसके बाद भाकियू द्वारा 2009 में रक्तदान की शुरुआत करने में शामिल रहे नौ लोगों सम्मानित किया गया। इसमें अवतंश कुमार, नैंसी, पन्नालाल, अविनाश, विनोद, ओम प्रकाश, विशेष कुमार, हरिनाम, मनीष, प्रदीप, अंकित, अतुल, सुधाकर, उमेश, संदीप पंकज आदि शामिल रहे।
इससे पहले पवन, राम किशोर, जितेंद्र, राधेश्याम, शिव बहादुर, प्रीतम आदि पदाधिकारियों ने श्री सिंह के बंधौली गांव स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती पर पौधरोपण भी किया। इस मौके पर अनिल वर्मा, हौसिला प्रसाद, लायकराम, दिनेश चन्द, सतीश वर्मा समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।