फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव की बैठक से पहले ब्लॉक प्रमुख का इस्तीफा

Mon, 04 Dec 2017 11:35 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह को त्याग पत्र सौंपते दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख चमन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरतगंज के बाद दरियाबाद के वर्तमान ब्लॉक प्रमुख चमन सिंह ने अपने विरोधी बीडीसी सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होने वाली बैठक से कुछ घंटे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा सौंपते ही विरोधी गुुट के सदस्यों के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई। रिक्त हुई प्रमुख की इस सीट पर अब भाजपा के खेमे का एक नया चेहरा सामने आएगा।  
विज्ञापन


बतातेे चलें कि निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख चमन सिंह की गलत कार्यप्रणाली व विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाते हुए आधे से ज्यादा बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा था।

जिस पर डीएम ने उस हस्ताक्षारयुक्त सदस्यों के ज्ञापन का परीक्षण कराकर चुनाव बाद 4 दिसंबर की तिथि निर्धारित कर इसकी खुुली बैठक कराए जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन सोमवार को बैठक के कुछ घंटे पहले ही ब्लॉक प्रमुख चमन सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को इस्तीफा सौंप दिया। जिसे अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया। चमन सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव को रोकने को हाईकोर्ट की डबल बेंच में प्रार्थना पत्र भी दिया था। लेकिन दो जजों की खंडपीठ ने याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


जैसे ही इस्तीफे का नोटिस ब्लॉक मुख्यालय पर चस्पा किया गया वैसे ही बैठक कराने आए एसडीएम आरएसघाट राहुल यादव ने वहां मौजूद 46 बीडीसी सदस्यों को वापस जाने का निर्देश दिए और कहा बैठक का औचित्य नहीं रह गया है। उधर विपक्षी गुट के नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुुख विवेकानंद पांड़ेय का स्वागत उनके समर्थकों ने मालाओं से लाद कर किया और मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें