फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विकास का ढिंढोरा पीट रही है भाजपा सरकार

Tue, 15 Jul 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश की बदहाल व्यवस्था पर कांग्रेेसियों ने सोमवार को पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता ने सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ अपनी मांगों का राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया कि देश व प्रदेश में विकास का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार केवल जातिवाद का नारा दे रही है।
विज्ञापन

बताया कि 10 जुलाई 2025 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में वाराणसी में पोल खोलो यात्रा निकालने के दौरान प्रदेश सरकार के इशारे पर स्थानीय सिगरा थाने में प्रदेश अध्यक्ष व शहर अध्यक्ष वाराणसी समेत 10 कार्यकर्ताओं के खिलॉफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यदि मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो प्रदेश कांग्रेस जिले स्तर पर धरना व प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा, केसी श्रीवास्तव, इरफान कुरैशी, वीरेन्द्र यादव, रमन द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें