फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई बांट कर मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। उन्होंने केक काटने के साथ मिठाई बांटी।
विज्ञापन

सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि नेता जी ने हम लोगों को जो सम्मान दिया है उसे जिंदगी भर भुलाया नहीं जा सकता है। उनके बताए सिंद्धांतों पर चलते हुए वर्ष 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि नेता जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणा देता है। सदर विधायक धर्मराज यादव ने भी नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला। एमएलसी राजेश यादव ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वीरांगना झलकारी बाई से प्रेरणा लेकर संघर्ष करने की बात कही। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, राममगन, हाफ़िज अयाज, प्रीतम वर्मा, अजय वर्मा, रामनाथ मौर्या, तुषार यादव, अमित, विनय, यशवंत, राजेश वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं त्रिवेदीगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर मुलायम सिंह की लंबी आयु व स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें