फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत कौवों में नहीं मिले बर्ड फ्लू के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बदोसरायं क्षेत्र की एक बाग में पांच दिन पहले मृत पाए गए कौवों की जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार इनमें बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं, जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर जो दहशत बन गई थी वह अब काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मारकंडेय सिंह ने बताया कि सिरौलीगौसपुर के बदोसरायं स्थित गांव के बाहर एक बाग में 8 जनवरी को करीब 20 कौवे मृत पाए गए थे। सूचना के बाद इनके शवों का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेजा गया था। उन्होंने बताया कि इसकी जांच रिपोर्ट आ गई है। मृत कौवों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और इनमें बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
इससे लोगों में जो बर्ड फ्लू को लेकर दहशत बनी हुई थी वह काफी हद तक कम होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी एहतियात के तौर पर सभी पशु चिकित्साधिकारियों को इस बाबत निर्देश पहले ही जारी किए गए थे। पोल्ट्री फार्म संचालकों के साथ ही आम लोगों को भी जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें