फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इसरौली (बाराबंकी)। फतेहपुर से अपने घर जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा निवासी राम कुमार सिंह (62) रविवार को फतेहपुर किसी काम से गए थे।
देर शाम को घर वापस आते समय देवा मार्ग पर ग्राम इसरौली से पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस पर सवार राम कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि सड़क हादसे में बुजुर्ग कि मौत हो गई थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें