मसौली (बाराबंकी)। बहराइच हाईवे पर भुलभुलिया गांव के निकट शुक्रवार की देर शाम बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर घायल हो गया। मसौली कस्बा निवासी सूरज (22) व विकास कश्यप रामनगर से लौट थे। तभी रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। दोनों को एंबुलेंस से पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।