सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। नामांकन के लिए बाइक रैली निकाल कोविड-19 के प्रोटोकॉल व आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले 84 लोगों पर बदोसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिरौलीगौसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शहरी के एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन के लिए बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का उल्लंघन और आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं।
इसकी सूचना पाकर गुरुवार को नामांकन के लिए जा रही बाइक रैली को बदोसरांय पुलिस ने करोरा चौराहे पर रोका। इसके बाद पुलिस ने रैली में शामिल 84 लोगों पर आचार संहिता व कोविड-19 के प्रोटोकाल उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाली के एसएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि बाइक रैली निकाल कर नामांकन करने जा रहे रविशंकर समेत 34 नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।