सिद्धौर। असंद्रा इलाके में सिद्धौर-अहमदपुर मार्ग पर कीचड़ के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गंगवाई पठनान गांव निवासी जनता देवी (40) घायल हो गईं। उनको सीएचसी सिद्धौर में मृत घोषित कर दिया गया। बाइक चला रहे पति रामफेर बच गए। परिजन बिना पुलिस को सूचित किए शव लेकर घर चले गए। असंद्रा के एसएचओ अनिल सिंह का कहना है कि सूचना नहीं नहीं दी गई है।