फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रेलिंग से टकरा कर बाइक 15 फिट नीचे गिरी, दो युवकों की मौत

Wed, 26 Nov 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में मंगलवार शाम दरहरा गांव के पास जमुरिया पुल की रेलिंग से टकराने के बाद एक बाइक करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम है।
विज्ञापन

मृतक युवकों की पहचान सुनील (24) निवासी बांसगांव, टिकैतनगर और देवा निषाद (22) निवासी कमियार के रूप में हुई है। इन दोनों के परिवार पिछले लगभग 10 साल से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी मजरे मोहद्दीपुर गांव में बस गए थे। मंगलवार को दोनों युवक बाराबंकी शहर के निकट फैजुल्लागंज कस्बे से जहांगीराबाद की ओर आ रहे थे। दरहरा गांव के पास जमुरिया नाले पर बने पुल की रेलिंग से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक समेत नाले के अंदर सूखे स्थान पर पड़े थे। राहगीरों की भीड़ जुटने पर जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। उनको जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक सुनील के पिता रामहरख ने बताया कि सुनील अविवाहित था, जबकि देवा की शादी हो चुकी थी। दोनों युवक देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित देवा की ससुराल से लौट रहे थे। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटनास्थल पर बने निशान देखने से लग रहा है कि इनकी बाइक की रफ्तार बहुत तेज रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें