बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर कस्बा के निकट ही बृहस्पतिवार की दोपहर एक बाइक सड़क पर खड़ी डीसीएम में जा भिड़ी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। लोगों ने दोनों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी अवध सरन (50) गांव के ही विवेक कुमार (22) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को फतेहपुर आया था। दोपहर करीब एक बजे दोनों बाइक से घर को जा रहे थे। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क पर खड़ी डीसीएम में बाइक जा भिड़ी।
दुर्घटना में अवध सरन व विवेक को काफी चोटें आई। लोगों ने घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। विवेक की हालत गंभीर होने से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।