फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में बाइक व ऑटो सवार की मौत, 10 घायल

Wed, 04 Dec 2024 12:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक बाइक सवार के साथ ही ऑटो सवार की मौत हो गई। इन हादसों में 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहला हादस सोमवार रात सात बजे रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर हुआ। यहां औसानपुरवा गांव निवासी अमन सिंह, आदर्श व सचिन यादव एक ही बाइक पर सवार हो कर भिटरिया जा रहे थे। जेठबनी मोड़ पर हैदरगढ़ की ओर से बाइक से जा रहे पहरूपुर गांव सालिकराम (55) से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसकी चपेट में आकर चारों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने घायलों को सीएचसी रामसनेही घाट भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही सालिकराम की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल आदर्श सिंह (20) का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है। सालिकराम गांव बनी निवासी गोविंद सिंह के यहां खेत की देखभाल करने का काम करता था। हादसे के दौरान वह एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर वापस लौट रहा था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर के बाद मृतक का हेलमेट छिटक कर दूर जा गिरा जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

दूसरा हादसा मसौली थाना क्षेत्र में हुआ। यहां लोहारनपुरवा मजरा पूरे किन्हौली निवासी धनश्याम (24) सोमवार की रात करीब तीन बजे गांव के अमित कुमार वर्मा (26) के साथ ऑटो से वापस लौट रहा था। रास्ते में बाराबंकी रामनगर हाईवे पर टीआर भट्टा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घनश्याम को मृत घोषित कर दिया गया।
मालिनपुर गांव निवासी राहुल अपनी पत्नी आरती व दो वर्षीय बेटे के साथ बाइक से देर रात टिकैतनगर में एक निमंत्रण के बाद वापस घर लौट रहे थे। भिटरिया-दरियाबाद मार्ग पर बेलहा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार राहुल की बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में पति पत्नी के साथ घायल हुए बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कार की टक्कर से बाइस सवार घायल
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र बम्हरौली निवासी खुन्ना बारी (55), सुबेहा के पलिया गांव से बहू नीलम (28) व शिवाय (5) को लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में सुबेहा शुकुल बाजार मार्ग पर कार की टक्कर से तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।

पोल से टकराकर पलटी वैन, बचे सवार
फतेहपुर। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम जरखा पुरवा निवासी सागर सोमवार रात अपनी वैन से चार बच्चों को घुमाने ले गया था। घर वापस लौटते समय फतेहपुर सूरतगंज मार्ग पर ग्राम जरखा के निकट कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा कर पलट गई। स्थानीय लोगों ने दौड़कर कर वैन का शीशा तोड़कर ड्राइवर समेत सभी बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। गनीमत रही कि घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें