बाराबंकी। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर 29 अक्तूबर की देर रात से हाईवे पर डायवर्जन रहेगा। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अयोध्या की ओर बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को बहराइच हाईवे से भेजा जाएगा जो जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, हरैया, बस्ती व गोरखपुर की ओर जाएंगे। वहीं गोंडा-बलरामपुर से आने वाले बड़े वाहन बाराबंकी आने के बजाय बहराइच के टिकोरा मोड़ से चहलारी पुल से रेउसा से बिसवां व सिधौली या खैराबार होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। यह डायवर्जन 29 अक्तूबर की देर रात से 31 अक्तूबर की दोपहर तक रहेगा।