बाराबंकी। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व भाई दूज (यम द्वितीया) सोमवार को घर-घर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने दूज पर सुबह से व्रत रहकर पूजन से पहले पिसे हुए चावल की पीठी व हल्दी से आंगन और छतों पर रंगोली बनाई। बेरी की डाल का पूजन कर भाई के कष्ट हरने की ईश्वर से याचना की और फिर उनके माथे पर टीका लगाकर मंगल कामना की। इस मौके पर छात्रों ने कलम पूजन व सरस्वती की पूजा अर्चना की।