फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बीडीओ की जांच में मृत मिले पीएम आवास के लाभार्थी

Tue, 09 Jul 2024 06:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे आवासों का सोमवार को बीडीओ आलोक वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों लाभार्थियों की मृत्यु हो जाने के कारण आवास पूर्ण न होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत रोज़ा के शंकर व ग्राम पंचायत पटना में साबिरा को 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास मिला था जिसकी पहली किस्त उनके खाते में गई थी। इसके बाद से आवास अधूरा पड़ा था।

सचिव ने दोनों की मृत्यु हो जाने की सूचना बीडीओ को दी थी। बीडीओ आलोक वर्मा सोमवार को जांच करने पहुंचे तो पाया कि दोनों मृतकों के कोई भी वारिस नहीं है, ऐसे में दूसरी किस्त खाते में नहीं भेजी जा सकी। बीडीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी जो दिशा निर्देश मिलेंगे, उस पर आगे की कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें