फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दिन में मांगकर खाया खाना... रात में की थी डकैती-हत्या

Wed, 08 Jul 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा के मुजीमनगर गांव में 11 सितंबर 2021 की रात किसान शिव प्रताप के घर हुई डकैती का मुख्य सरगना मंगलवार को अंबेडकरनगर में मारा गया आसिम अली ही था। उसने दिन में शिव प्रताप की मां चंद्रावती से खाना मांगकर खाया था और रात में उन्हीं के घर में डाका डाल दिया था। चंद्रावती ने जब आसिम को पहचान लिया तो उसने लाठी से पीटकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में आसिम अली उर्फ विक्की के एनकाउंटर की खबर जब शिवप्रताप को मिली तो उनका ही नहीं बल्कि पूरे परिवार का मर्म कुछ कम हुआ। शिव प्रताप के मुताबिक, आसिम और उसके साथी देवा में तीन-चार महीने से तंबू लगाकर रह रहे थे। वे उनके गांव दवा बेचने के बहाने आकर रेकी करते थे। उनके घर के सामने ही होम्योपैथिक डॉक्टर आत्मप्रकाश वर्मा का क्लीनिक है। 10 और 11 सितंबर 2021 को आसिम उसी दवाखाने पर आया था। 11 सितंबर को उसने मां चंद्रावती से एक रोटी मांगी थी। कहा था कि दवा खानी है, एक रोटी मिल जाती तो बड़ा अहसान होता। इस पर मां ने घर के सामने नीम के पेड़ के नीचे बैठाकर उसे दाल-चावल और सब्जी-रोटी खिलाई थी। खाने के साथ दही भी दिया था। आसिम उनसे बच्चों के लिए भी दही मांगकर ले गया था।
g बेटियों ने बनाया था वीडियो : वारदात के वक्त दोनों बेटियां दूसरे कमरे में थीं। वे वारदात का वीडियो बनाने लगीं। इस पर बदमाशों ने उन्हें भी पीटा था और मोबाइल छीन लिया था। वारदात के करीब दो माह बाद जब डकैतों को देवा कोतवाली लाया गया तो दोनों बेटियों ने ही उन्हें पहचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें